फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दूसरे दिन भी बंद रही श्यामनाथ क्रॉसिंग

Sat, 24 Jan 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को दूसरे दिन भी श्यामनाथ रेलवे क्राॅसिंग से वाहनाें की आवाजाही बंद रही। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेकर लोग गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि गेट संख्या 50 को मरम्मत कार्य के लिए बंद किया गया है। बृहस्पतिवार को ही श्यामनाथ रेलवे क्राॅसिंग बंद कर दी गई थी। यह काम 25 जनवरी की शाम छह बजे तक चलेगा। क्रॉसिंग बंद होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इस दिशा में दो वैकल्पिक मार्गों से वाहन होकर गुजरे जिसमें लोगों को करीब दो किलोमीटर तक का अतिरिक्त सफर वाहन चालकों को तय करना पड़ा।
एक रास्ता कचनार से पहले का है, जो कि मुंशीगंज होते हुए शहर में आता है। इस रास्ते से लोग कचनार, इमलिया होते हुए काजीकमालपुर चौराहे पर जा सकते हैं। इसके अलावा दूसरा रास्ता करीब डेढ़ किलोमीटर का है। जो कि नगरा क्राॅसिंग है। इसमें दो पहिया वाहन तो आसानी से आ सकते हैं, लेकिन चार पहिया व भारी वाहनों को आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें