फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टेंट बांधते समय गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

Tue, 28 Apr 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा। तंबौर थाना क्षेत्र के सहिंजरकला गांव निवासी दिनेश कुमार (24) की टेंट बांधने के दौरान ऊंचाई से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने काम पर ले जाने वाले टेंट मालिक पर लापरवाही बरतने और समय पर इलाज न कराने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार 25 अप्रैल को एक कार्यक्रम में टेंट लगाने का काम था, जिसके लिए दिनेश को टेंट मालिक ने बुलाया था। काम के दौरान वह ऊंचाई पर चढ़कर पर्दा बांध रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा और बेहोश हो गया।
आरोप है कि हादसे के बाद टेंट मालिक ने गंभीर स्थिति को नजरअंदाज करते हुए अस्पताल ले जाने के बजाय मेडिकल स्टोर से दवा लेकर उसे घर छोड़ दिया। घर पहुंचने पर परिजनों ने हालत नाजुक देख तुरंत उसे लखनऊ के हिंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच में सिर और पेट में गंभीर चोटें सामने आईं।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान रविवार को दिनेश ने दम तोड़ दिया।
थानाध्यक्ष ब्रजेश राय ने बताया कि परिजनों ने लखनऊ में पोस्टमार्टम नहीं कराया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


चार माह पहले हुई थी पत्नी की मौत, दो मासूम हुए अनाथ
परिजनों के मुताबिक दिनेश का विवाह करीब पांच वर्ष पहले हुआ था। उनके परिवार में तीन वर्षीय पुत्र विनय और पांच माह की दुधमुंही बेटी है। चार माह पहले ही उनकी पत्नी का निधन हो गया था। दिनेश ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनकी मौत के बाद दोनों छोटे बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। गांव में इस घटना को लेकर गहरा शोक और संवेदना का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें