फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तालाब में डूबकर मजदूर की मौत

Tue, 01 Apr 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। तालाब में डूबने से मंगलवार को एक मजदूर की मौत हो गई। दीक्षितटोला निवासी जयपाल (48) मंगलवार दोपहर घर से मोहल्ले के निकट ही पेना तालाब के पास कारेदेव स्थान जा रहे थे।
विज्ञापन

अचानक पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गए और डूबने लगे। कुछ दूरी पर मौजूद ग्रामीणों ने दौड़कर उनको तालाब से बाहर निकला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चचेरे भाई गोविंद ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जयपाल के परिवार में पत्नी समेत चार पुत्र व एक पुत्री हैं। एक पुत्र की शादी हो चुकी है, वह परिवार समेत दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार के अन्य सभी सदस्य बदायूं जनपद में रहकर मजदूरी करते हैं। तीन-चार माह पहले जयपाल बदायूं से अकेले घर आए थे। तब से वह यहीं रह रहे थे। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें