कुंवरगड्डी (सीतापुर)। घर से काम पर निकले मजदूर की शुक्रवार को अटरिया में मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। अटरिया के बल्देवनगर मजरा जयपालपुर निवासी छन्नू (28) शुक्रवार काे घर से लखनऊ में मजदूरी करने निकले थे।
वहां से लौटते समय दोपहर करीब तीन बजे वह सीतापुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक को कुंवरपुर बाजार के सामने पार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।