सिधौली (सीतापुर)। कस्बा निवासी पांच वर्षीय कृष्वी ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर माता-पिता व कस्बे का नाम रोशन किया। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही 13वीं ओपन स्टेट जी-4 किड्स पीवी सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में मोहल्ला बाजार निवासी सुनील चावला की पांच वर्षीय पुत्री कृष्वी ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
कृष्वी ने बताया कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती हैं। कृष्वी की उपलब्धि पर विधायक मनीष रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत, राकेश पांडेय, ललित मिश्र, देवीदयाल राठौर व भाजयुमो अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने हर्ष जताया है।