फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमल व अमित दौड़ में रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया गया। इसमे खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 100 मीटर बालक दौड़ को रवाना करके किया।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी विष्णुपाल ने जिला क्रीड़ा अधिकारी नरेश चंद यादव व जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा को बैज लगाकर स्वागत किया। जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय का मोहम्मद शकील द्वारा स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार पाल, लौग श्री यादव, प्रमोद दीक्षित, चंद भूषण, देशदीपक, धीरेंद्र कुमार, जय प्रताप व हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
200 मीटर बालिका दौड़ में कोमल राजपूत प्रथम, सौम्या निषाद द्वितीय व रोहिनी तृतीय रहीं। 400 मीटर बालिका में कोमल प्रथम, सौम्या निषाद द्वितीय व किस्मत जहां तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ बालक में अमित यादव प्रथम, हदेश कुमार द्वितीय व अबुलेश अहमद तृतीय रहे। 400 मीटर बालक वर्ग में आलोक कुमार प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय व अंकित राठौर तृतीय रहे। 1500 मीटर बालक में आशीष कुमार प्रथम, शुएबे अली द्वितीय व गौरव पांडेय तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें