फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने घेरा अटरिया थाना

Sun, 04 Jan 2026 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
अटरिया थाने का घेराव करते किसान यूनियन के लोग।
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। पुलिस टीम पर पथराव के मामले में हुई गिरफ्तारी से नाराज किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अटरिया थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विवाद के दौरान ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी सोनू के पास तमंचे की बरामदगी दिखा दी। ऐसे में यह गिरफ्तारी सही प्रतीत नहीं होती है। खबर पाकर मौके पर पहुंचे सीओ ने किसी तरह किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

जानकीनगर गांव में एक जनवरी की रात यूपी 112 के वाहन पर पथराव हुआ था। मामले में पुलिस ने दिनेश, प्रदीप, अनूप, रामू और सोनू को गिरफ्तार किया था। उधर, इस मामले में भारतीय किसान यूनियन (अवध) राजू गुट के प्रदेश संरक्षक सुरेश सिंह ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए रविवार को अटरिया थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि सोनू पाल को पुलिस ने सार्वजनिक स्थान से गिरफ्तार किया था, तब उसके पास ऐसा कुछ नहीं मिला था।
बाद में उसके पास से तमंचा बरामद होने पर संदेह उत्पन्न होता है। आरोप है कि स्थानीय पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली से ऐसा विवाद हुआ है। जब लोगों के बीच गिरफ्तारी हुई तब किसी के पास कुछ भी नहीं था। बाद में तमंचा आना जांच का विषय है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश गुप्ता के समझाने पर लोग नहीं माने। इसके बाद सिधौली क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार मौके पर पहुंचे और सभी को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले कि निष्पक्ष जांच की जाएगी। करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। उधर, हिम्मतनगर के प्रधान राघवेंद्र सिंह ने भी ऐसी कार्रवाई की घोर निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें