फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मार्ग पर पड़े मलबे में फंसी बसें, दो घंटे तक ठप रहा यातायात

Sun, 04 Jan 2026 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बसों की वजह से लगा जाम।
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट में रविवार को बाजार क्षेत्र में सड़क पर मलबा लगा होने से जाम लग गया। सीतापुर मुख्यालय से मिश्रिख जाने वाले मार्ग पर इस कारण रविवार को जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

मलबे के बीच परिवहन निगम की दो बसें अगल-बगल फंस गईं। इस दौरान मुख्य मार्ग पर घंटों तक आवागमन बाधित रहा। राहगीरों, दुकानदारों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि संकरी सड़क पर कई दिनों से मलबा पड़ा होने के कारण जाम की स्थिति हो रही है।
यहां निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन मलबा रोड़ पर ही डाला जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद हरदोई डिपो की बस को पीछे करवाया गया, तब जाकर धीरे-धीरे आवागमन शुरू हो सका। स्थानीय दुकानदार राम सुरेश यादव ने बताया कि कई स्थानों पर गड्ढे खुले हुए हैं, जो दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। आए दिन जाम लगने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें