फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: किसान मंच ने सौंपा नौ सूत्री ज्ञापन

Tue, 28 Jul 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर: किसान मंच के जिलाध्यक्ष राकेश बाजपेयी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सोमवार को प्रशासन को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपकर विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में प्रशासन से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई।
विज्ञापन


ज्ञापन में प्रमुख रूप से तहसील सीतापुर के ग्राम नवागांव कालिकाबक्स में बढ़ते बंदरों के आतंक का मुद्दा उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ घरों में घुसकर घरेलू सामान भी नष्ट कर रहे हैं। किसान मंच ने वन विभाग से अभियान चलाकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की।

इसके अलावा, इमलिया सुल्तानपुर पावर हाउस में कार्यरत एक विद्युत कर्मचारी पर उपभोक्ताओं को बिजली चोरी के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर कथित अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में गाटा संख्या-96 से संबंधित भूमि व अभिलेखों की जांच, नगर पालिका परिषद सीतापुर के रिकॉर्ड की समीक्षा कर पात्र व्यक्ति के नाम भवन बहाल करने, मिश्रिख तहसील के ग्राम मेटूकापुर स्थित चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाने, पिसावां विकास खंड के ग्राम कल्याणपुर में जर्जर नालियों का निर्माण कराने और जूनियर हाईस्कूल के सामने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग भी शामिल रही। साथ ही, परसेंडी विकास खंड के ग्राम गोरिया कला स्थित शिव मंदिर मार्ग को पक्का कराने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें