फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए रस्सी से गला घोंटकर पत्नी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक विवाहिता की मौत के मामले में पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। जमीन के विवाद में रस्सी से गला घोंटकर हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के पिता ने ही एफआईआर बेटे के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मानपुर इलाके के बेरहिमापुर निवासी मीरा देवी (35) का सोमवार देर शाम उसके पति कैलाश वर्मा से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद गुस्साए पति ने रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया, इससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला था।
पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपी कैलाश के पिता राजकुमार वर्मा ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले मीरा की दूसरी शादी कैलाश के साथ गोरखपुर से हुई थी। उसके बेटे कैलाश ने अपने हिस्से की तीन बीघा जमीन अपनी पत्नी मीरा के नाम कर दी थी। कुछ समय बीतने के बाद मीरा अपने पहले पति के साथ दोबारा जाकर रहने लगी थी।
विज्ञापन

करीब दो साल पूर्व महिला अपने पति कैलाश के पास फिर से बिरहिमापुर लौट आई थी। इसके बाद से कैलाश मीरा को दी गई तीन बीघा जमीन वापस करने का दबाव बना रहा था। आए दिन इसको लेकर दोनों में कहासुनी होती थी। एसओ मानपुर विजयपाल सिंह ने बताया कि हत्यारोपी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है, आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें