फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : एक और मरीज ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के लोगों के लिए कोरोना से जुड़ी दो खबरें हैं। एक राहत देने वाली तो दूसरी चिंताजनक है। राहत इस बात की है कि कोरोना की दूसरी लहर में मंगलवार को ऐसा दूसरी बार हुआ, जब एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। चिंता इस बात की है कि मंगलवार को कोरोना से एक और मरीज की जान चली गई है। ऐसे में अभी बेफिक्र होने और कोरोना को हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। ऐसा करना आपके साथ आपके परिवार के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

जिले में कोहराम मचाने वाली कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब थम सा चुका है। संक्रमित मिलने वाले मरीजों की संख्या भी बहुत कम आ रही है। पिछले कई दिनों से कोरोना के नए मरीजों की संख्या पांच के ऊपर नहीं है, ये अच्छी बात है। इन सबके बीच मंगलवार को कोरोना की दूसरी लहर में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब जिले में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है।
जिन्होंने अप्रैल-मई में कोरोना के कहर की वह भयावह तस्वीरें देखी थी, जब न तो अस्पतालों में बेड खाली थे और न ही श्मशान में चिताओं को जलाने के लिए जगह बची थी। शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। ऐसे में जिले में एक भी कोरोना का नया मरीज न मिलना इस बात की तस्दीक कर रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर को भी काबू करने में कामयाबी मिली है, लेकिन इससे बेफिक्र होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोरोना का नया केस भले ही न मिला हो, लेकिन कोविड पोर्टल में कोरोना से एक और मौत का आंकड़ा बढ़ाया गया है। यानी की जिले में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है, ये खबर सभी के लिए चिंताजनक है। पोर्टल पर कोविड से मौत का आंकड़ा अपलोड होने के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग अब मृतक के बारे में जानकारी जुटाने की बात कह रहा है। इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा अब 180 हो गया है।
कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। ये अच्छी बात है, लेकिन इससे लोगों को बेफिक्र होने की जरूरत नहीं है। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। कोविड नियमों का पालन करें। मास्क लगाए रहें और दो गज की दूरी का पालन करें।
विज्ञापन

- डॉ. पीके सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें