फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कबड्डी में केंद्रीय विद्यालय व स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम बनी विजेता

Wed, 15 Oct 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आरएमपी इंटर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र द्वारा मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में खैराबाद ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के करीब दो सौ प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। इसमें 100, 200, 400, 800 व 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी और बैडमिंटन की स्पर्धाएं हुईं। कबड्डी में बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय तो बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम शानदार खेल का प्रदर्शन कर विजेता बनी।
विज्ञापन

100 मीटर बालक वर्ग में आरएमपी इंटर कॉलेज के रिंकू श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में हिन्दू कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की गौरी राठौर ने पहला स्थान प्राप्त किया है। लंबी कूद बालिका वर्ग में आरएमपी डिग्री कॉलेज की लक्ष्मी भोजवाल प्रथम स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की सुगंधी व तीसरा स्थान अनामिका केंद्रीय विद्यालय ने प्राप्त किया। कबड्डी बालक व बालिका दोनों ही वर्ग में आरएमपी डिग्री कॉलेज व आरएमपी इंटर कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही।
इसी तरह, बैडमिंटन बालिका वर्ग में श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की सुगंधी प्रथम और श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की चांदनी द्वितीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड देकर पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर आरएमपी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रजनीकांत श्रीवास्तव, प्रतियोगिता संयोजक योगेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभात नंदन मिश्र, डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी, दीप कुमार वर्मा, धीरेन्द्र कुमार वर्मा और अजय राठौर को प्रशिक्षक के तौर पर सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक अजय राठौर ने बताया कि सभी ब्लॉक स्तरीय विजेता खिलाड़ी अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सेदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें