फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: करणी सेना ने सपा सांसद का फूंका पुतला

Sun, 30 Mar 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष व भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रविवार को राणाा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर से बजाजा चौराहा, बस स्टाप, कोतवाली मार्ग होते हुए नगर के रामकुंड चौराहे तक गए। रामकुंड चौराहे पर उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

करणी सेना के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा, समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने महाराणा सांगा ही नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है। भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य अंबरीश गुप्ता ने कहा कि क्रांतिकारियों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं होगा। सभी हिंदुओं को एकजुट होना होगा।
महाराणा सांगा हमारे गौरव और वीरता के प्रतीक हैं। उनके सम्मान से कोई भी समझौता हमें स्वीकार नहीं है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महाराणा अमर रहें... और सपा होश में आओ...जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शन के दौरान अंबरीश गुप्ता, डीपी सिंह, रोहित सिंह, कृतार्थ मिश्रा, शरद सिंह, अमरेंद्र सिंह, डाॅ. प्रतीक सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें