फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सर्दी, जुकाम व बुखार के बढ़े मरीज

Sun, 30 Mar 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केस 1
विज्ञापन

24 मरीजों ने करवाया इलाज
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के दौरान रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवता में मरीजों को दवाएं दी गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट जीतेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस दिन 24 मरीजों को दवाएं दी गईं। अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। यह स्वास्थ्य केंद्र फिलहाल फार्मासिस्ट के सहारे संचालित हो रहा है।
केस 2
लगी रही मरीजों की भीड़
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खूबपुर, दुर्गापुरवा और सदर बाजार में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। इन केंद्रों पर सुबह से ही मरीजों की आवाजाही शुरू हो गई थी। बुखार, खांसी और पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के अधिकतर मरीज आ रहे हैं। रविवार को मेले में करीब 3300 मरीजों ने इलाज करवाया।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन जनपद के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मेले में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मरीजों को दवाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चल रही हैं, जबकि दिन में तेज धूप निकल रही है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मेले में आए मरीजों को बेहतर तरीके से इलाज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें