फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से कांवड़िये की मौत, केस दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। थानगांव के हलीम नगर चौराहे पर रविवार देर रात दो कांवड़ियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। एक कांवड़िये ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदरपुर के खुरवल कोडरी गांव निवासी दिनेश (20) अपने चचेरे भाई प्रदीप कुमार (22) के साथ चहलारी घाट पर जल भरने जा रहा था। इस दौरान थानगांव थाना क्षेत्र के हलीम नगर चौराहे पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने दोनों कांवड़ियों को टक्कर मार दी।
हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका चचेरा भाई प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। दिनेश के भाई राम प्रकाश ने थानगांव में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ईंट-भट्ठा मालिक का निकला ट्रैक्टर
मृतक के भाई राम प्रकाश ने बताया कि जिस ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारी थी। वह करीम ईंट-भट्ठा वाले का है। पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें