फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेड़ से टकराई एंबुलेंस, चालक की मौत

Wed, 21 Aug 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया ( सीतापुर)। सदरपुर में सोमवार को मरीज को लेने जा रही एक एंबुलेंस पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक व इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी बिसवां में भर्ती करवाया गया, जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद एंबुलेंस चालक ने दम तोड़ दिया। ईएमटी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हरदोई के मझियापुर गांव निवासी आनंद कुमार (30) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पहला में तैनात एंबुलेंस का चालक था। वह सोमवार को अपने सहयोगी ईएमटी लखीमपुर निवासी ललित कुमार (28) संग एक मरीज लेने जा रहा था।
मरीज को सदरपुर के मुसैदाबाद गांव से लेना था। इस दौरान बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर मुसैदाबाद शारदा नहर पुल से पहले एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने चालक आनंद कुमार व ईएमटी ललित कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में चालक आनंद कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें