फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी आज

Fri, 04 Sep 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य झांकियों की सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। एक दिन पूर्व लोगों ने बाजारों में पहुंचकर व्रत एवं पूजा संबंधित सामग्रियों की जमकर खरीददारी की। झांकियां पूजा अर्चना के बाद शनिवार को आधी रात से खोली जाएंगी।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला आलम नगर स्थित दुर्गा मंदिर के करीब अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से झांकी सजाई गई है। नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता व आयोजन समिति के आलोक जायसवाल ने बताया कि शनिवार को जन्माष्टमी है, इसलिए तैयारियां आज से ही प्रारंभ कर दी गई हैं।

शनिवार की रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय पूजा अर्चना करने के साथ विधि विधान से झांकी खोली जाएगी। यहां पर तीन दिनों तक झांकी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पीएसी मंदिर परिसर में झांकी सजाई जा रही है। पुलिस लाइंस में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा और झांकी सजाई जाएगी। शहर के मन्नी चौराहे पर भी झांकी सजाई जाएगी।

नैपालापुर में मास्टर शिव मंदिर कमेटी के करीब झांकी सजाई जाएगी। वहीं पर बाललीला कमेटी की ओर से श्रीकृष्ण के जीवन का मंचन भी किया जाएगा। इसके अलावा जन्मोत्सव को लेकर बड़े हनुमान मंदिर, छोटे हनुमान मंदिर, जेल रोड शिव मंदिर आदि को सजाया जा रहा है।

लहरपुर में खत्रियाना मोहल्ले के राधाकृष्ण मंदिर, बेहटी मोहल्ले के छन्नूलाल द्वारिका प्रसाद मंदिर, जग्गाजिया मंदिर, मां पूर्ति देवी मंदिरों पर झांकियां सजाई जाएंगी। मिश्रिख में दधिचि कुंड, दौलतपुर, खांकी सरांय मोहल्ला व मां सतोषी मंदिर पर झांकियां सजाई जाएंगी।

नैमिषारण्य के करीब दर्जन भर से अधिक मंदिरों में झांकियां सजाई जाएंगी। इसी तरह से बिसवां, महमूदाबाद, खैराबाद, महोली, सिधौली, तंबौर, रेउसा, मछरेहटा, पिसावां, हरगांव, कमलापुर व अटरिया आदि कस्बों में झांकियां सजाई जाएंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें