फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे जनार्दन मिश्रा

Sun, 02 Aug 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महोली में कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी । संवाद
विज्ञापन
महोली। कस्बे के एक निजी विद्यालय में शनिवार को भाजपा के पूर्व सांसद जनार्दन प्रसाद मिश्र की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उन्हें भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली को याद किया गया। कार्यक्रम में उनकी पुत्रवधू रानू मिश्रा की पुस्तक जनता के जनार्दन का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने पूर्व सांसद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जनार्दन प्रसाद मिश्र की पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा थी। उनका आत्मीय व्यवहार, कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और जनता के बीच मजबूत पकड़ उन्हें अलग पहचान दिलाती थी। उनके मार्गदर्शन से अनेक कार्यकर्ताओं को सीखने का अवसर मिला।

विशिष्ट अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि जनार्दन प्रसाद मिश्र सरल और नेकदिल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने बताया कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहने के बावजूद भाजपा में शामिल होने के बाद सबसे पहले उनसे आशीर्वाद लिया और मुझे उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिला।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी, जिला मंत्री विपुल सिंह, मंडल अध्यक्ष तरुण शुक्ल, राजीव सिंह व रामकुमार शुक्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें