फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गोशालाओं में पहुंचने लगा गुड़ व सरसों का तेल

Mon, 22 Dec 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन। जिले की गोशालाओं में गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने गुड़ व सरसों का तेल पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। डीएम डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर सकरन में 11 गोशालाओं के लिए एक हजार किलो गुड़ व 500 लीटर सरसों का तेल मंगवाया गया है।
विज्ञापन


सकरन की ग्राम पंचायत किरतापुर, देवतापुर, मानपुर सिकरी, सुमरावां, सकरन खुर्द, बगहा ढाक,महाराजनगर,कालिमापुर व अन्य में 11 गोशालाएं संचालित हैं। गोशाला में मौजूद गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए गोशालाओं में गुड़ और तेल मंगाया गया है। गोवंश को गुड़ और सरसों का तेल निर्धारित अवधि पर खिलाया जाएगा। बीडीओ श्रीश गुप्ता ने बताया कि गोवंश को इनका सेवन कराया जाएगा। इससे उन्हें सर्दी से बचाया जा सकेगा। अत्यधिक ठंड पड़ने पर अलाव और तिरपाल के बाद भी गोवंश ठिठुरते रहते हैं। इससे बचाव के लिए गुड़ और तेल की व्यवस्था की गई है। पूरे ब्लॉक क्षेत्र की गोशाला में करीब एक हजार किलो गुड़ और 500 लीटर सरसों का तेल मंगवाया गया है। प्रतिदिन मानक के अनुसार गोवंशों को खिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें