फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दिनभर रही गर्मी, शाम को राहत की फुहारें

Fri, 22 Aug 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बारिश के बीच जाते वाहन सवार लोग।
विज्ञापन
सीतापुर। गर्म मौसम से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली जब शाम को फुहारों ने मौसम खुशनुमा कर दिया। काले बादल बृहस्पतिवार की सुबह से उमड़ते-घुमड़ते रहे लेकिन बरसे नहीं और गर्मी व उमस से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन


दिनभर बादलों और धूप के बीच लुका-छिपी चलती रही। इसके बाद शाम को पड़ीं फुहारों ने मौसम सुहाना कर दिया। गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दरम्यान कई इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।

जिले में बृहस्पतिवार को मौसम का मिलाजुला असर रहा। सुबह बदली व तेज हवाओं ने कुछ राहत पहुंचाई। बारिश की उम्मीद भी नजर आई। लेकिन बरसे बिना चले गए बादलों ने लोगों को फिर मायूस किया। इसके बाद दिन भर धूप-छांव का खेल चला। हालांकि शाम छह बजे के बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। कुछ देर की बारिश ने शहर की सड़कों पर चहलकदमी कर रहे लोगों को तर-बतर कर दिया। इसके बाद छाए बादलों और हवा ने मौसम को खुशगवार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें