फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सदन में गूंजा स्टेडियम व उत्सव भवन निर्माण का मुद्दा

Wed, 05 Aug 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विधान परिषद में मंगलवार को खैराबाद व रामपुर मथुरा ब्लॉक के विकास कार्यों का मुद्दा गूंजा। एमएलसी अनूप गुप्ता ने सदन में प्रमुखता से मांगें रखीं। उन्होंने खैराबाद में स्टेडियम, टेड़वा चिलौला में उत्सव भवन व रामपुर मथुरा ब्लॉक के मुक्तिधाम में जनोपयोगी सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन


एमएलसी अनूप गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका खैराबाद में आबादी 80 हजार है। खैराबाद में आज तक युवाओं व खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम उपलब्ध नहीं है। स्टेडियम के अभाव में क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा खेल गतिविधियों से वंचित हैं। प्रशिक्षण के अभाव में खेल प्रतिभा विकसित नहीं हो पा रही है। स्टेडियम के लिए नजूल की पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। इसलिए नगर पालिका क्षेत्र में एक सुसज्जित खेल स्टेडियम का निर्माण होना चाहिए। साथ ही कहा कि खैराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत टेड़वा चिलौला की जनसंख्या 10 हजार है। यहां सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कोई उत्सव भवन उपलब्ध नहीं है। ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। ग्राम पंचायत में इसके लिए भूमि भी उपलब्ध है। इसलिए यहां उत्सव भवन का निर्माण होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि रामपुर मथुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायम मितौरा में मुक्तिधाम अव्यवस्थित है। बताया कि यहां बाउंड्रीवाल, पेयजल व अन्य जनोपयोगी सुविधाओं का अभाव है। यहां बड़े पैमाने पर कार्य कराने की जरूरत है। उन्होंने सभी को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें