फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रास्ते के विवाद में चलीं लाठियां

Wed, 05 Aug 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर। क्षेत्र के ड्योढेडीह गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। घटना का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ड्योढेडीह निवासी अलीउल्लाह और बरकत अली का रजिया व नासिरा से रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद है। 30 जुलाई को दोनों पक्षों के बीच इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि अलीउल्लाह पक्ष के कुछ लोग रजिया के घर में घुस गए और लाठी-डंडे चलाने शुरू कर दिए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। मंगलवार को यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष ब्रजेश राय ने बताया कि रास्ते के विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें