फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई कम तौलने पर तीन का चालान

Mon, 09 Nov 2015 11:49 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जबकि प्रति किलो मिठाई खरीद में पैकिंग का वेट अलग होना चाहिए, पर पैकिंग का वेट भी उसमें शामिल कर रहे हैं। यह खुलासा मिठाई की दुकानों पर बांट-माप विभाग की जांच में हुआ। जांच में घटतौली पकड़ में आने पर विभाग ने तीन प्रतिष्ठानों का चालान करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


आमतौर पर मिठाइयों की बिक्री कम होती है। पर त्योहारों पर अचानक मिठाइयों की खरीद बढ़ जाती है। अमूमन ग्राहक मिठाई की दुकानों पर मिष्ठान खरीद के चलते बनते है। पर उसे पता नहीं होता कि विक्रेता कम मिठाई तौल कर उनके साथ ठगी कर रहा है।

मिष्ठान के प्रतिष्ठानों पर उपभोक्ताओं के साथ ठगी का खुलासा उस समय पकड़ में आया, जब बांट-माप विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर तौल की जांच की। विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक मुकुल उपाध्याय ने खैराबाद इलाके में तीन मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर तौल की जांच की तो पचास से सौ ग्राम तक मिठाइयां कम पाईं।
विज्ञापन


वरिष्ठ निरीक्षक उपाध्यक्ष के मुताबिक उनके द्वारा खैराबाद-मछरेहटा चुंगी चौकी के पास तीन दुकानों की जांच की गई, इनमें जायसवाल स्वीट हाउस, मनोज स्वीट हाउस व सुमित स्वीट हाउस शामिल हैं। उन्होंने जायसवाल स्वीट हाउस में 27 ग्राम मिठाई की तौल कम पाई गई। जबकि मनोज स्वीट हाउस में सौ ग्राम तथा सुमित स्वीट हाउस में साठ ग्राम मिठाई की तौल कम मिली। जांच में घटतौली पकड़ में आने पर विभाग ने तीनों मिष्ठान प्रतिष्ठानों का चालान कर कार्रवाई की है।

बांट-माप विभाग के निरीक्षक ने खैराबाद में क्लाथ हाउस पर कपड़े के लंबाई नापने वाले मीटर को चेक किया तो वहां पर मीटर बिना मोहर का पाया। इस पर विभाग ने क्लाथ हाउस का भी चालान करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें