फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शेयर बाजार में रकम डूबने पर दीपांशु ने छोड़ा था घर

Mon, 07 Apr 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शेयर बाजार में पूंजी गंवाने से आहत दीपांशु ने घर छोड़ दिया था। महमूदाबाद में 20 दिनों से लापता सराफ व्यापारी पुत्र को पुलिस ने शनिवार को ऋषिकेश के एक होटल से बरामद कर परिजनों के सौंप दिया। पुलिस को युवक ने बताया कि उन्होंने कई कंपनियों से उधार लिया था, उसे वापस न कर पाने के कारण वह काफी परेशान था।
विज्ञापन


महमूदाबाद के मोहल्ला सरावगी टोला निवासी सराफा व्यापारी प्रवीण रस्तोगी के पुत्र दीपांशु (28) बीती 16 मार्च को सुबह दस बजे अपनी बाइक से कहीं चले गए थे। 11 बजकर 18 मिनट पर उन्हें महमूदाबाद-फतेहपुर मार्ग पर बने पेट्रोल पंप के कैमरे में देखा गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए चार टीमें को लगाया था। उनका नंबर सर्विलांस पर लगाया गया था, लेकिन फोन बंद होने से कोई लोकेशन नहीं मिल पा रही थी।

इधर दीपांशु लगातार सोशल मीडिया हैंडल पर सक्रिय था। एएसपी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि ऋषिकेश के एक होटल से दीपांशु को पुलिस टीम ने बरामद किया।
दीपांशु ने बताया कि वह शेयर मार्केट में पैसा लगाते थे, उनका काफी रुपया डूब गया था। उसको रिकवर करने के लिए उन्होंने कई ऑनलाइन कंपनियों से कर्ज लिया था। कंपनियां रुपये मांग रही थीं इसलिए परेशान होकर वह घर छोड़कर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें