फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जांच में खाद की दुकानों में मिली गड़बड़ी

Thu, 28 May 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ। क्षेत्र की खाद और बीज की दुकानों का बुधवार को पर जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान मांगने पर कई दुकानदार स्टॉक और वितरण रजिस्टर नहीं दिखा पाए। इन दुकानों पर बिना लाइसेंस के बिक्री होते मिली। इसकी रिपोर्ट जिला कृषि अधिकारी को भेजने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

अपर जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने सिंह ट्रेडर्स खाद व बीज भंडार का निरीक्षण किया। यहां स्टॉक और वितरण रजिस्टर नहीं मिले। प्रजापति खाद एवं बीज भंडार में बिना लाइसेंस किसानों को बीज की बिक्री हो रही थी। यहां भी स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर उपलब्ध नहीं पाए गए। कृषि किसान सेवा केंद्र भरौना को निर्देश दिए गए कि उर्वरकों का वितरण केवल फॉर्मर रजिस्ट्री में दर्ज भूमि परीक्षण के आधार पर किया जाए। कृषक सेवा केंद्र तुलसीनगर भरौना और सीएमएस क्रय विक्रय केंद्र काकोरी में अभिलेख एवं स्टॉक सही पाए गए। नवीन खुशहाली किसान सेवा केंद्र अनोगी में एसएसपी खाद के 410 बैग पाए गए। उर्वरक एवं बीज से संबंधित स्टॉक च वितरण रजिस्टर नहीं मिला। निरीक्षण में एडीओ कृषि प्रमोद कुमार सोलंकी और संजीव कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ सिधौली पवन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें