फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मासूम बच्चे को पीठ पर बांधकर पानी की टंकी पर चढ़ गया नशेड़ी, उतारने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

Mon, 06 Apr 2026 08:52 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में एक नशेड़ी मासूम बच्चे को पीठ पर बांधकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। उसे उतारने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा नशेड़ी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में कांशीराम कॉलोनी में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक शराब के नशे में अपने मासूम बेटे को पीठ पर बांधकर पानी की टंकी पर चढ़ गया।

विज्ञापन


घटना से कॉलोनीवासियों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिसावां थाना क्षेत्र के गुरसंडा गांव निवासी विपिन कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 45 में रहता है।

बताया गया कि पत्नी लल्ली देवी से विवाद के बाद वह नशे की हालत में अपने छह वर्षीय बेटे को पीठ पर बांधकर कॉलोनी में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ा देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि समय रहते पुलिस की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें