फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भूसी लदा ट्रक मैजिक पर पलटा, तीन की मौत

Mon, 06 Apr 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। सदरपुर क्षेत्र में रविवार शाम को धान की भूसी लदा ट्रक धामीसराय चौराहे के पास अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रहे मैजिक वाहन पर पलट गया। हादसे में मैजिक सवार तीन युवकों की भूसी के नीचे दम घुटने से मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर है। सभी सीतापुर के रहने वाले हैं। ट्रक मुरादाबाद के गोधी गांव निवासी मोहम्मद खालिद के नाम पर है।



पुलिस के अनुसार ट्रक रेउसा से बिसवां की ओर जा रहा था। शाम करीब पांच बजे चौराहे के पास सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में चालक ने अचानक ट्रक को मोड़ दिया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ से नमकीन व चिप्स लेकर बिसवां से रेउसा जा रहे मैजिक पर पलट गया। हादसे में मैजिक सवार मानपुर के लालपुर कोठी निवासी अंकित यादव (25), पुष्पेंद्र यादव (26) व बिसवां के सत्तिनपुरवा निवासी चालक अयान (29) भूसी के नीचे दब गए।
विज्ञापन


पुलिस ने करीब 5: 25 बजे जेसीबी की मदद से मैजिक को भूसी से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि सीएचसी बिसवां के चिकित्सकों के अनुसार दम घुटने और सिर में चोट लगने से तीनों युवकों ने दम तोड़ा है। मौके से गंभीर रूप से घायल एक युवक मिला है, जिसे ट्रक चालक बताया जा रहा है। बेहोशी की हालत में होने के कारण उससे कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे के बाद ट्रक सवार अन्य लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन






ट्रक का अब तक 42 बार चालान



पुलिस के अनुसार ट्रक हबीबी ट्रांसपोर्ट का है। इस ट्रांसपोर्ट में धान की भूसी और जानवर ढोने का काम होता है। ट्रक का अब तक 42 बार चालान हो चुका है। इनमें चार चालान अभी लंबित हैं। दो चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के हैं। ट्रक का आखिरी चालान बिसवां क्षेत्र में दो मार्च को यातायात नियमों का पालन न करने पर हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें