सीतापुर। मनरेगा, पीएम आवास योजना व अन्य योजनाओं के सोशल ऑडिट के लिए ब्लॉक संसाधन व्यक्ति (बीआरपी) चयन के लिए शनिवार को विकास भवन सभागार में साक्षात्कार लिया गया। सीडीओ निधि बंसल, डीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति और पंडित दीनदयाल स्नात्कोत्तर महाविद्यालय सहायक प्रोफेसर शेखर सिंह ने साक्षात्कार लिया।
योजना की जिला समन्वयक रुपाली यादव ने बताया कि 24 पदों के लिए 171 आवेदन मिले थे। इनमें से 131 आवेदन पात्र पाए गए। इन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। एक आवेदक गैरहाजिर रहा।
जानकार सूत्रों के अनुसार साक्षात्कार के दौरान जिम्मेदारों के मोबाइल पर सिफारिश के लिए घंटी बजती रहीं। चयन के लिए आवेदन हर तरह की जुगत लगातें दिखे। एक आवेदक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चयन के लिए धनराशि की डिमांड की गई है।