फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 19 Jun 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को तेज धूप, गर्म हवा और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। झुलसा देने वाली तपिश के कारण दोपहर में सड़कों के साथ ही बाजारों में भी भीड़भाड़ कम होने से सन्नाटा पसरा दिखा। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल गर्मी से राहत न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में तेज धूप व गर्म हवा का असर पिछले एक सप्ताह से लगातार बना हुआ है। सुबह से ही धूप की तपिश लोगों को परेशान करने लगती है। रात में उमस चैन नहीं लेने दे रही है। भीषण गर्मी के कारण आमजन के साथ ही पशु-पक्षी भी परेशान हैं। बृहस्पतिवार को धूप की तपिश के साथ चल रही गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को दोपहर में घरों के अंदर ही रहने पर विवश कर दिया। जरूरी काम से घरों से निकले लोग भी बार बार छांव के साथ पानी और शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। शाम होने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा अपूर्वा ने बताया कि दिन भर भीषण गर्मी के कारण रात में पढ़ाई करते हैं। इस समय रात को भी उमस बेचैन कर रही है। कूलर व पंखा चलने पर भी उमस के मारे एकाग्र होकर पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें