फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गैरहाजिर चिकित्सक व लेखाकार का वेतन काटने का निर्देश

Mon, 15 Dec 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उजागर हुई खामियों पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण में गैरहाजिरी मिले राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. विकास व लिपिक कमल हसन से स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

साथ ही कैशबुक रजिस्टर में खामियां मिलने पर लेखाकार मनीष कुमार को चेतावनी पत्र थमाया। सीएमओ को निर्देश दिया कि वह चिकित्सकों के मुख्यालय पर निवास करने के लिए कार्यालय आदेश जारी करें। उन्होंने डाक डिस्पैच कक्ष, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कक्ष, नोडल अधिकारी कक्ष, जिला सर्विलांस कक्ष, लेखा अनुभाग, उप मुख्य चिकित्साधिकारी कक्ष, प्रशासनिक अधिकारी कक्ष, मेडिकल अनुभाग कक्ष आदि का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित जेई से कहा कि वह सप्ताह में एक दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बैठना सुनिश्चित करें।
निर्देश दिया कि मुख्यालय छोड़ने वाले चिकित्सकों को मुख्यालय पर ही निवास करने के लिए कार्यालय आदेश जारी करें। आदेश का पालन न करने वाले चिकित्सकों पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाए। डीएम ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। कैशबुक रजिस्टर में कमी पर लेखाकार मनीष कुमार को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें