सीतापुर। आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए एसपी आरपी सिंह ने पुलिस तैनाती में मंगलवार को कई फेरबदल कर दिए। एसपी ने कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए नौ इंस्पेक्टर, 17 सब इंस्पेक्टरों को स्थानांतरित कर दिया है। तबादले की कड़ी में कई को थाने की कुर्सी मिली तो कुछ को कप्तान ने पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया है। एसपी ने इमलिया सुल्तानपुर के इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। अब इमलिया सुल्तानपुर थाने का इंचार्ज लहरपुर की भदफर चौकी प्रभारी दारोगा संत कुमार सिंह को बनाया है।
देहात कोतवाली से इंस्पेक्टर धर्म प्रकाश शुक्ला को हरगांव थानाध्यक्ष बनाया है। हरगांव से ओपी तिवारी को कोतवाली देहात, तालगांव से अजय यादव को प्रभारी स्वाट टीम, महोली से इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी को सिधौली, अटरिया से निरीक्षक रामनरेश यादव को प्रभारी रिट सेल, सिधौली से निरीक्षक संजय पांडेय को महोली, शिकायत प्रकोष्ठ से आरबी सुमन को तालगांव, सदरपुर से रनवीर सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ, स्वाट टीम से संजीव कुशवाहा को एसओ संदना, संदना से एसआई अवधेश यादव को सदरपुर, कमलापुर कस्बा चौकी से एसआई अरविंद कटियार को एसओ अटरिया बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी रिट सेल एसआई शिव प्रसाद पांडेय को रिट सेल में नई तैनाती दी गई है।
संदना के गोंदलामऊ से दारोगा आलोक कुमार यादव को सिधौली कस्बा, गिरजा शकर सिंह को लहरपुर से कस्बा चौकी लहरपुर, शशांक पांडेय को तालगांव से शहर कोतवाली सिविल लाइन, अतुल कुमार को रामपुर कलां से महोली की रिछाही चौकी, दिलीप कुमार सिंह को लहरपुर कस्बा चौकी से तामसेनगंज चौकी शहर कोतवाली, ऋषभ यादव को कोतवाली की सिविल लाइन से बिसवां, मुकेश कुमार को शहर कोतवाली की जेल चौकी से शहर कोतवाली, प्रेम कुमार सिंह को शहर कोतवाली से प्रभारी चौकी जेल, धर्मेंद्र चौधरी को बिसवां से संदना की गोंदलामऊ चौकी, अजीत वर्मा को रामपुर कलां से कमलापुर कस्बा चौकी, विजय शंकर यादव को पुलिस लाइन से रामपुर कलां, जितेंद्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी तामसेनगंज शहर कोतवाली से लहरपुर की भदफर चौकी पर नई तैनाती दी गई है।