फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर, होटल व लाइब्रेरी का करें निरीक्षण : डीएम

Wed, 24 Jun 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर।कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने मंगलवार को कानून व्यवस्था व पीस कमेटी की बैठक ली। इसमें उन्होंने सभी एसडीएम व सीओ को अपने क्षेत्र के कोचिंग सेंटरों, होटलों, लॉज, छात्रावासों और लाइब्रेरियों का संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सभी प्रतिष्ठानों के संचालन के लिए आवश्यक अनुमति, पंजीकरण, अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) व अन्य वैधानिक औपचारिकताओं की जांच की जाए। जिन संस्थानों के पास आवश्यक अनुमति न मिले या निर्धारित मानकों का पालन न कर रहे हों, उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए संचालन बंद कराया जाए।

कहा कि ऐसे संस्थानों को वैधानिक अनुमति व आवश्यक प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाए। अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। छात्रों की सुरक्षा व सुविधाओं से संबंधित मानकों का कड़ाई से अनुपालन हो।
विज्ञापन


अग्निशमन सुरक्षा, भवन सुरक्षा, आपातकालीन निकास व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की जाए। इसके साथ उन्होंने मुहर्रम व ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी अंकुर अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी, सभी उपजिलाधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी, ताज कमेटियों के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें