फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केन्द्रों का करें निरीक्षण

Thu, 23 Jul 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन के तहत अफसर नियमित आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करें। क्षेत्रों में सुपर वाइजर, कार्यकर्त्री व सहायिका सक्रिय नहीं हैं। जिसके कारण मिशन सफलता की ओर नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का वजन कराकर पोषाहार व गर्भवतियों को पौष्टिक आहार की जांच भी करें।

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने राज्य पोषण मिशन की बैठक में यह निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों की दशा बेहद खराब है।

शौचालयों सहित सफाई व स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अभियान चलाकर 15 दिनों के अंदर सभी केन्द्रों को व्यवस्थित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अफसर केन्द्रों के साथ ही गांव की सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर ब्लीचिंग पाउडर व चूने का छिड़काव पूरे गांव में कराना सुनिश्चित करें।

इस दौरान शिक्षा सहित टीकाकरण व पल्स पोलियो के संबंध में भी ग्रामीणों को जागरूक करें। बैठक में सीडीओ एसके सिंह, सीएमओ डॉ. एचजी सिंह, डीपीओ आशा सिंह, पीडी केके सिंह, डीडीओ डीके दोहरे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें