खंभे पर चढ़े युवक को नीचे उतारता पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
खैराबाद थाना क्षेत्र के आनंदी देवी स्कूल के करीब स्थित मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह मानसिक रूप से बीमार एक युवक रेलवे के इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़ गया। यह देखकर आसपास मौजूद लोग सकते में आ गए।
आननफानन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे पोल से उतारा। मानसिक रूप से बीमार एक युवक नैपालापुर के आसपास अक्सर घूमता देखा जाता है। इसी बीच सुबह वह किसी समय अचानक रेलवे ट्रैक के पोल पर चढ़ गया।
हालांकि इस समय इलेक्ट्रिक लाइन बिछाई जा रही है। इस वजह से करंट नहीं दौड़ रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा। इस दौरान वहां काफी भीड़ जमा रही।