फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाइकों के टकराने से मासूम की मौत, परिजनों का हंगामा

Sun, 27 Apr 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। जवाहरपुर चीनी मिल के पास शुक्रवार को दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक मासूम सहित दो लोगों गंभीर घायल हो गए। मासूम को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पिसावां के हरदासपुर गांव निवासी अनुज अपनी बहन का तिलक चढ़ाने के लिए शनिवार को रामकोट के मुसहा गांव जा रहे थे। अनुज दहेज में देने के लिए खरीदी स्प्लेंडर बाइक पर अपनी बेटी पीहू (3) और परिवार के ही जगन्नाथ के साथ जा रहे थे।
जवाहरपुर चीनी मिल के पास अचानक सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मासूम बच्ची, अनुज व जगन्नाथ गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया तो ग्रामीणों की पुलिस से भी झड़प हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया जा सका।
विज्ञापन


दो बाइकें टकराईं, तीन गंभीर

कुंवरगड्डी। अटरिया के नीलगांव मार्ग पर दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक मासूम संग तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पानपुर गांव निवासी पंकज कुमार (28) शनिवार शाम अपनी भाभी व पांच वर्षीय भतीजे संग कस्बे में दवा लेने जा रहे थे।
तभी अटरिया नीलगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास नई बस्ती गांव में खड़ी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिंद अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें