फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेल-खेल में कुएं में गिरकर मासूम की मौत

Sat, 27 Apr 2024 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात एक मासूम खेल-खेल में कुएं में गिर गया। परिजन जब तक उसे निकाल पाते, कुएं में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

रजनापुर गांव निवासी हरिवंश तिवारी का पौत्र अभय (1 वर्ष) खेलते-खेलते घर के पास स्थित कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन उसे निकालने में जुट गए, जब तक उसे बाहर निकाला जाता, उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें