चुनावी खर्च पर भी महंगाई का असर साफ नजर आया। पिछले चुनाव से अबकी बार खाने-पीने की वस्तुओं के रेट में दस फीसदी का इजाफा किया गया है। इस बार साढ़े पांच रुपये का समोसा व पांच रुपये की चाय होगी। पैंतीस रुपये की पूड़ी-सब्जी और 170 रुपये का विशिष्ट लंच पैकेट की दरें तय की गई हैं।
विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। प्रत्याशियों की खर्च सीमा आयोग ने 28 लाख तय की है। इसी आधार पर जिले की निर्वाचन व्यय समिति ने विभिन्न मदों के लिए खर्च को लेकर वस्तुओं के दाम तय कर दिए हैं।
पिछले दिनों निर्वाचन व्यय निर्धारण समिति और विभिन्न राजनैतिक दलों की बैठक में विचार-विमर्श के बाद महंगाई को देखते हुए खाने-पीने की वस्तुओं की दरों पर दस फीसदी बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया गया।
निर्वाचन व्यय समिति द्वारा घोषित दरें
कॉफी 15.00 रुपये
लड्डू 5.50 रुपये
समोसा 5.50 रुपये
चाय 5.00 रुपये
लंच पैकेट (5 पूड़ी, सब्जी, अचार) 35.00 रुपये
विशिष्ट लंच पैकेट (4 रोटी, दाल फ्राई, रायता, तंदूरी बटर युक्त, मटर पनीर, जीरा राइस व पुलाव, 1 पीस बर्फी) 170.00 रुपये
कोल्ड ड्रिंक 12.00 रुपये
जूस (200 मिली.) 20.00 रुपये