सीतापुर। जिले में कोरोना के मामलों में रोजाना उतार चढ़ाव आ रहा है। सोमवार को जिले में 15 लोग संक्रमित मिले हैं। अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 227 हो गई है।
जिले में कोरोना का संक्रमण अब धीरे-धीरे समाप्त की ओर बढ़ रहा है। जनवरी में तेजी से फैले संक्रमण के बाद फरवरी में इनकी संख्या में काफी कमी आ रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 15 लोग संक्रमित मिले है। यह मरीज शहर सहित ग्रामीण इलाकों से है। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
घर पर ही इनका इलाज चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि इन मरीजों को खासी, जुकाम व बुखार की शिकायत होने पर कोविड की जांच कराई थी। जांच में वे संक्रमित मिले थे। इलाज के बाद इनकी हालत में सुधार हो रहा है।
एसीएमओ ने बताया कि 22 मरीज लखनऊ व अन्य जनपदों में भर्ती हैं। पिछले एक माह में 3147 लोग इलाज पाकर स्वस्थ हो गए है। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि संक्रमण कम हो रहा है फिर भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहना जरूरी है।