फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा संक्रमण, 72 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। मंगलवार को जिले में 72 लोग संक्रमित मिले हैं। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 554 हो गई है। जिसमें सात लोग शहर से संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जनवरी में जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला था। रोजाना 100 से अधिक केस आ रहे थे। लेकिन अब फरवरी माह में संक्रमण घटने लगा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 72 लोग संक्रमित मिले है। जिसमें सात लोग शहर से पॉजिटिव हुए है। जबकि अन्य लोग महोली, बिसवां, महमूदाबाद व सिधौली इलाके से आए हैं।
जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 554 हो गई है। एसीएमओ डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि आने वाले दिनों में संक्रमण कम होने की उम्मीद की जा रही है। फिर भी लोग कोरोना से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहे। अपने दोनों टीकाकरण निश्चित समय पर अवश्य करवाएं।
विज्ञापन

लक्षण वाले मरीजों की होगी जांच
जिले में अब कोविड जांच की गति भी कम होती जा रही है। मंगलवार को जिले में महज 1094 मरीजों के सैंपल लिए गए। वैसे रेाजाना दो हजार से अधिक सैंपल लिए जाते थे। एसीएमओ डॉ. उदय प्रताप ने बताया, अब कोविड की जांच केवल लक्षण वाले मरीजों की होगी। अन्य मरीजों की अब जांच नहीं की जाएगी। इसी वजह से इनकी संख्या में कमी आ रही है।
2083 मरीज हुए स्वस्थ्य
28 मरीज लखनऊ व अन्य जिलों में भर्ती हैं। 526 मरीज होम आइसोलेट है। 2083 मरीज पिछले एक माह के दौरान इलाज के बाद स्वस्थ हो गए है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. पीके सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें