फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बनेगा इनडोर खेल का हॉल

Sun, 16 Nov 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इनडोर गेम में अपनी प्रतिभा को निखारने वाले खिलाड़ियों के लिए यह राहत भरी खबर है। जल्द ही मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में तमाम आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला बहुउद्देशीय हॉल बनकर तैयार होगा। इसमें खिलाड़ियों को ताइक्वांडो, कबड्डी, कराटे, कुश्ती, वॉलीबाल, बैडमिंटन खेलने की सुविधा मिल सकेगी। जिला खेल कार्यालय की ओर से शासन को एक भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। जल्द ही बजट का आवंटन होते ही इस परियोजना से जुड़ा निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम कोई भी इनडोर गेम हॉल न होने से बारिश के मौसम में खिलाड़ियों को ताइक्वांडो, कबड्डी, वॉलीबाल, टेनिस, खो-खो सहित अन्य खेलों की प्रैक्टिस व प्रतियोगिताओं के आयोजन से वंचित रहना पड़ता है। मौसम साफ होने पर ही खिलाड़ी मैदान में प्रतिभाग कर पाते हैं। इस कारण क्षेत्र में इंडोर खेल से जुड़ी कई खेल प्रतिभाएं पलायन करने तक को विवश हो चुकी है।
उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के भविष्य को देखते हुए जिला खेल कार्यालय की ओर से इनडोर गेम के लिए एक बहुउद्देशीय हॉल का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, जो कि पास हो गया हैं। इनडोर गेम हॉल बनने से करीब एक हजार से अधिक खिलाड़ियों को खेलने में बहुत सहूलियत मिलेंगी। दो मंजिला हॉल में हाईटेक जिम भी लगाया जाएगा। जिसमें अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के सौंदर्यीकरण का भी बजट पास हो गया है। उन्होंने बताया कि बजट आवंटन के बाद मैदान की बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराने के साथ ही मैदान पर लाइटिंग आदि की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें