सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए 18 अग्रसारण केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज बांसुरा, जीजीआईसी कमलापुर, जीजीआईसी महमूदाबाद, जीआईसी नीलगांव, जीजीआईसी बिसवां, जीजीआईसी मिश्रिख, जीआईसी रामपुर मथुरा, जीआईसी सांडा, जीजीआईसी महोली में बालक/बालिका दोनों हाईस्कूल में अपना आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा जीजीआईसी सीतापुर में केवल 10वीं व 12वीं की बालिकाओं को सुविधा मिलेगी। राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर में केवल हाईस्कूल के बालकों को आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा गांधी इंटर कॉलेज सिधौली, काल्विन इंटर कॉलेज महमूदाबाद, एचआरडी इंटर कॉलेज बिसवां, महर्षि दधीचि इंटर कॉलेज मिश्रिख, हिंदू कन्या पाठशाला सीतापुर में इंटरमीडिएट के केवल पत्राचार शिक्षण के लिए पंजीकरण केंद्र बनाया गया है। राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलवारा में केवल इंटरमीडिएट बालक व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलारपुर में बालिका/बालिका पंजीकरण करा सकते हैं।