फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइड लाइन को ध्यान में रखकर मनाएं बकरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एक अगस्त को बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व मनाया जाएगा। कोविड-19 महामारी के चलते इस बार ईद-उल-अजहा के मौके पर पहले की तरह रौनक दिखाई नहीं दे रही है। इस बार लोगों को बहुत ही एहतियात और शासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पूर्णतया पालन करते हुए पर्व मनाना होगा। कोरोना वायरस के चलते न सिर्फ लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, बल्कि साफ-सफाई रखने के साथ ही भीड़भाड़ से बचने सहित कई तरह की सावधानी बरतनी होंगी।
विज्ञापन

बकरीद को लेकर शासन की जारी एडवाइजरी का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। उलेमा ने भी अपने स्तर से लोगों से अपील की है कि वह कोविड-19 की वजह से जारी की गई शासन की एडवाइजरी का पूर्णतया पालन करें और हर स्तर पर पुलिस प्रशासन का साथ दें, ताकि शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाया जा सके।
गाइड लाइन का न करें उल्लंघन
शिया मौलाना इश्तियाक हुसैन ने ईद-उल-अजहा को लेकर कहा कि लोग प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करें। पांच से अधिक लोग इबादतघरों में नमाज न पढ़ें। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए कुर्बानी करें। सफाई का बहुत ख्याल रखें। ऐसा कोई काम न करें जो किसी को नागवार गुजरे या शासन की गाइड लाइन का उल्लंघन हो रहा हो।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन का करें सहयोग
शहर ईदगाह के पेश इमाम मौलाना शौकत कासमी ने अपील की है कि लोग घरों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करें। कोरोना के चलते शासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए बकरीद मनाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए कुर्बानी करें। कुर्बानी के वक्त लोग मास्क लगाए रखें। साथ ही सैनिटाइजर करके कुर्बानी करें। कुर्बानी खुले में न करें। रास्ते या सड़क के आसपास भी कुर्बानी न करें, बल्कि बंद जगह में कुर्बानी करें और वहां पर भीड़भाड़ एकत्र न होने दें। आसपास के लोगों को ध्यान में रखते हुए एहतियात के साथ कुर्बानी करें। पुलिस प्रशासन का हर स्तर पर सहयोग करें।
घरों पर ही मनाएं बकरीद
एसपी आरपी सिंह का कहना है कि कोविड-19 संक्रमण के चलते बकरीद घरों पर ही मनाएं। सामूहिक नमाज या किसी सार्वजनिक स्थल पर एकत्रित होना गलत होगा। कुर्बानी किसी सार्वजनिक स्थल, खुले स्थान, सामूहिक रूप से भीड़ के बीच नहीं करेंगे। प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं करेंगे। घरों में कुर्बानी करें। धारा 144 व कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन होने पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें