फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अाज घ्ार-घ्ार लहराएगा तिरंगा

Fri, 14 Aug 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व ही जिले भर में राष्ट्रभक्ति से प्रेरित गीत गूंजने लगे हैं। शुक्रवार को घरों से लेकर दफ्तरों तक, शहर की सड़कों व चौराहों व गांव की चौपालों, गलियारों तक हर जगह आजादी के जश्न को मनाने की तैयारियां होती रहीं।
विज्ञापन


सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की इमारतें रंग बिरंगी लाइटों से सजाई जाती रही। शनिवार की सुबह जिले भर में जश्न पूर्वक तिरंगा लहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में चारों ओर तिरंगे की मन-मोहक छटा बिखरी रही।

शहर के लालबाग चौराहे, ट्रांसपोर्ट चौराहे, बस स्टाप चौराहे व रेलवे स्टेशन से लेकर कांशीराम कॉलोनी तक तिरंगे की झालरों व लाइटों से सजाई जाती रहीं। जिलाधिकारी दफ्तर सहित पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई कराने बाद तिरंगे की झंडियों से खूबसूरत सजावट की गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइंस, नगर पालिका, जिला अस्पताल में भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चलती रहीं। स्कूल-कॉलेजों में विविध आयोजनों की तैयारियां होती रही तो बच्चे शनिवार को होने वाले कार्यक्रमों का रिहर्सल करते रहे।

सुमित्रा मांटेसरी स्कूल, स्टडी वेल, आनंदी देवी, महर्षि विद्या मंदिर, सेक्रेड हार्ट, सिंघानिया एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, रीजेन्सी पब्लिक स्कूल, ग्रेस मॉर्डन आदि में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसमें प्रभात फेरी व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें