फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी बिजली दरों को वापस लिया जाए

Sun, 21 Jun 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार से तत्काल मूल्य वृद्धि वापस लिए जाने की मांग की है। नगर अध्यक्ष रमेश अग्रवाल गोगा ने कहा कि एक तो भीषण बिजली कटौती ऊपर से भारी मूल्यवृद्धि आमजन को कहीं राहत नहीं हैं। अवध क्षेत्र समिति सदस्य गोविंद भारती ने भी बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध किया।
विज्ञापन


नगर महामंत्री संजय मिश्र ने बिजली की दरों में भारी मूल्यवृद्धि का विरोध करते हुए इसे सरकार की हिटलर शाही बताया। कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था तथा सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे पर बिल्कुल विफल रही है। आमजनता त्रस्त है।

ऐसे में उस पर मंहगी बिजली का भार डालकर सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। जिसका जवाब जनता 2017 के चुनाव में लेगी। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष पशुपतिनाथ धवन, अशोक सक्सेना, सभासद प्रदीप गुप्ता, राहुल जायसवाल, रामनरेश पाल, दीपक शुक्ला, रामबाबू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें