शिक्षामित्रों का समायोजन रद होने से दूसरे शिक्षकों पर बोझ बढ़ गया है। कारण यह है करीब 650 समायोजित शिक्षक इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य कर रहे थे। अब यह स्कूल नहीं जा रहे हैं। ऐसे में स्कूल में तैनात दूसरे शिक्षकों पर बोझ बढ़ गया है। हालांकि इनके जाने से स्कूलों में तालाबंदी नहीं हुई है। हर स्कूल में समायोजित शिक्षक के साथ अन्य शिक्षक पहले से तैनात थे।
इसके सहारे पढ़ाई चल रही है। करीब 2200 शिक्षामित्रों का समायोजन हो गया था। बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक करीब 650 समायोजित शिक्षक विभिन्न विकास खंडों में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य कर रहे है। अब इनके प्रदर्शन में चले जाने के कारण स्कूल की पढ़ाई बाधित हो रही है।
पिसावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय महम्दापुर में राकेश कुमार समायोजित शिक्षक के रूप में इंचार्ज है। लेकिन वह नहीं आ रहे हैं। इससे यहां पर गुुरुवार को कोमल वर्मा व अंजू यादव स्कूल चलाती मिलीं। प्राथमिक विद्यालय बरमहौली में प्रधानाध्यापक हरिद्वारी लाल प्रदर्शन में गए थे। इससे दूसरे स्कूल के शिक्षक पढ़ा करा रहे थे। प्राथमिक विद्यालय ताविंद्रा नगर में समायोजित शिक्षक इंद्रपाल के जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ है। यही हालात अन्य स्कूलों के भी है।
किसी स्कूल में तालाबंदी नहीं हुई है। सभी स्कूल बराबर चल रहे हैं। हालांकि शिक्षामित्रों के प्रदर्शन के कारण पढ़ाई बाधित हुई है।-वाईके मिश्र, प्रभारी बीएसए