फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आरएसएस ने मनाया हिंदू नववर्ष प्रतिपदा का उत्सव

Sun, 30 Mar 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
आरएसएस पदा​धिका​रियों ने मनाया उत्सव।
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भारतीय नवसंवतसर 2082 को लेकर हिंदू नववर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। रविवार को संघ के स्वयंसेवकों की ओर से जिलेभर में कार्यक्रम हुए। इस दौरान चैत्र नवरात्र व हिंदू नववर्ष की बधाई दी गई। कार्यक्रम संघ प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। जिसके बाद नव संवतसर को लेकर चर्चा की गई। अंत में ध्वज प्रणाम के साथ कार्यक्रमों का समापन किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सिधौली के गांव मानपुर में भारतीय नव वर्ष संवत् 2082 के अवसर पर बाबा मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में संघ के जिला सह संघचालक अवधेश ने कहा हमारा नया साल चैत्र माह की प्रतिपदा से प्रारंभ होता है। उन्होंने सभी से अपना नया साल मनाने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि आप लोग भारतीय नव वर्ष पर एक दूसरे को बधाई देने की परंपरा प्रारंभ करें। गांव में नव वर्ष पर यात्रा भी निकाली गई। स्वयंसेवकों ने हाथ में भगवा ध्वज लेकर भारत माता के जयकारों के साथ भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। पीयूष शुक्ला के साथ स्वयंसेवकों ने घर घर जाकर भगवा ध्वज दिए। कार्यक्रम में सतीश कुमार, अनुराग, प्रदीप शुक्ला, हिमांशु यादव, विशाल यादव, आर्यन, आयुष, विशाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
आज हिंदू समाज के जागरण का दिन

लहरपुर। नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुआ। जिसमें भारी संख्या में स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने आरएसएस के संस्थापक डाॅ. केशव बलिराम हेडगेवार को उनकी जयंती पर याद किया। संघ के जिला प्रचारक आकाश ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए गौरव का दिन है, भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक आज ही के दिन ही हुआ था, वर्ष प्रतिपदा आज हिंदू समाज के जागरण का दिन है। इस अवसर पर नगर संघ चालक श्रीनारायण, नगर कार्यवाह राजन, खंड कार्यवाह अमित, जिला धर्म जागरण प्रमुख अवनीश, जिला बाल कार्य प्रमुख सलिल, नगर शारीरिक प्रमुख सर्वेश, निरंकार, राजेश्वर, शुभम, निमिस, शांतनु, शिवम, पुनीत जयसवाल, देवेश अवस्थी, शिवम टंडन, नगर गौ सेवक प्रमुख राजू, प्रांजल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


हेडगेवार की जयंती मनाई

महमूदाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक सर संघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विभाग सेवा प्रमुख विमलेश, जिला संघचालक राजाराम, देवेन्द्र सिंह, संगीत त्रिपाठी, आशाराम रस्तोगी, रामनरेश, उमाशंकर वर्मा आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

आज ही हुआ था भगवान राम का राज्याभिषेक

मिश्रिख। कस्बे में रविवार शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने हिंदू नववर्ष वर्ष प्रतिपदा का विशेष उत्सव मनाया। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन भगवान राम का राज्याभिषेक भी हुआ था। आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी इसी दिन हुआ था। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में एकत्रित होकर डॉ. हेडगेवार को याद किया। इसके बाद एकल गीत और बौद्धिक कार्यक्रम हुए। इनमें भारतीय संस्कृति, इतिहास और राष्ट्र निर्माण पर चर्चा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रचारक अरविंद मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रांत धर्मजागरण प्रमुख अरविंद, नगर कार्यवाह सचिन, सहनगर कार्यवाह अविजित, खंड कार्यवाह सुनील, खंड प्रचारक पवन, दिव्यांश, वीरू, सूर्यकुमार, वेदजी, दीपक, संतोष, सत्यम, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें