फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में 388 प्रधान पदों के लिए जोर आजमाइश

Thu, 19 Nov 2015 11:39 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दौर के प्रधानी और पंच पदों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत पहले दिन गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर 3866 नामांकन हुए। विभिन्न पदों के दावेदार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन



दूसरे चरण में सीतापुर के परसेंडी, महोली, एलिया, लहरपुर एवं हरगांव ब्लॉकों में प्रधानी और पंच पदों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन ब्लॉकों में 388 प्रधान व 4912 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव होने हैं।

 नामांकन के मद्देनजर संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे। गुरुवार सुबह से शाम तक संबंधित ब्लॉक में 3866 नामांकन दाखिल हुए। 
विज्ञापन


पहले चरण के 113 परचे खारिज
पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया में परचों की जांच के अंतिम दिन प्रधान पद के 14 व पंच के 99 परचे खारिज कर दिए गए हैं। खारिज परचों में मिश्रिख में प्रधान पद के दो व पंच पद के 25, सिधौली में प्रधान के तीन व पंच के 17, मछरेहटा में प्रधान का एक व पंच के 21, पिसावां में प्रधान के चार व पंच के 13 व गोंदलामऊ में प्रधान के चार व पंच के 23 परचे खारिज किए गए। खारिज परचों के बाद पहले चरण के पांचों विकास खंडों में प्रधान पद के 3931 व पंच पद के 6537 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। 

डीएम-एसपी ने  किया दौरा ः डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव व एसपी कवींद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को ब्लॉकों का मुआयना किया और वहां की नामांकन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मुआयने में खामियां मिलने पर वह खासे   नाराज दिखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें