परिवारीजन ने इस मामले में तीन चिकित्साकर्मियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मानपुर इलाके के बेहटी निवासी दीपू ने बताया कि उसके डेढ़ वर्षीय बेटे अंजुल को तीस सितंबर को गांव के सरकारी स्कूल में आशाबहू द्वारा टीका लगाया गया था। जिसके बाद उसके बेटे के ब्लडिंग शुुरू हो गई थी। ब्लडिंग शुरू होने पर उसे उपचार के लिए बिसवां के सीएचसी ले जाया गया।
जहां कई दिन दौड़ने के बाद भी उसके बेटे का समुव्चित इलाज नहीं किया गया। उसका आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते बच्चे की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद शुक्रवार को बेटे की मौत हो गई। इस बारे में दीपू ने आशाबहू, एएनएम शोभा अवस्थी, बिसवां सीएचसी पर तैनात चिकित्सक विजय वर्मा के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मामले को लेकर एसओ एएच जैदी ने बताया कि मृतक बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर बिसवां सीएचसी में तैनात चिकित्सक विजय वर्मा, एएनएम व आशाबहू सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।