फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चिकित्सक के न होने पर फार्मासिस्ट ने की जांच

Mon, 18 Aug 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढखेरामरीज देखतती डॉक्टर तलत जहां ।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का रविवार को आयोजन हुआ। मेले में बुखार, पेट दर्द, खांसी के अधिक मरीज पहुंचे। इस दौरान करीब 3800 मरीजों ने इलाज करवाया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से मेले में मरीजों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि इस समय मेले में बुखार, खांसी, उल्टी दस्त व पेट दर्द के अधिक मरीज आ रहे हैं। कई दिनों से जिन मरीजों को बुखार आ रहा है, उनकी मलेरिया व डेंगू की जांच करवाई जा रही है।
पीएचसी पर प्राथमिक तौर पर कार्ड से मलेरिया की जांच करवाई गई, जिसमें पांच लोग संक्रमित मिले है। इन मरीजों का इलाज शुरू करवा दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकैचनपुर फरीदपुर में 67 मरीज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरिया में 47, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में 33, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढखेरा में 39 व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरुल्लापुर में 69 मरीजों की जांच हुुई।
विज्ञापन

खैरुल्लापुर में स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर न होने के कारण फार्मासिस्ट अशोक ने जांच की। सीएचसी अधीक्षक लहरपुर डॉ. अरविंद वाजपेयी ने बताया कि बुखार के अधिक मरीज आए थे। मरीजों को संचारी रोगों से बचाव व साफ-सफाई के लिए जागरूक किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवता में चिकित्सक की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट जीतेंद्र मिश्रा ने लक्षण के आधार पर 117 मरीजों को दवाएं दीं। अधिकतर मरीज वायरल फीवर से परेशान थे। लैब असिस्टेंट नितिन बाजपेयी ने 10 मरीजों के मलेरिया की, एक शुगर व पांच मरीजों के बलगम की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें