फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 कोसी परिक्रमा मार्ग सुधरेगा

Mon, 17 Aug 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून सत्र के अनुपूरक बजट में सरकार ने सीतापुर में प्रमुख स्थलों के विकास के लिए करीब 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि मुख्यमंत्री पिछले दिनों जनपद भ्रमण के दौरान सीतापुर के विकास को लेकर कई घोषणाएं की थीं। उसके तहत नैमिषारण्य का समेकित विकास, चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का डामरीकरण, रैन बसेरा, शौचालय, नैमिष तीर्थ को 24 विद्युत आपूर्ति, मिश्रिख में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज निर्माण सहित जिले के कई मार्गों का निर्माण शामिल है।

सीएम ने जिले की जनता से किए गए अपने वादे के क्रम में सोमवार को कुछ घोषणाएं कीं। आने वाले दिनों में 84 कोसी परिक्रमा के दौरान परिक्रमार्थियों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


उनकी सहूलियत के लिए मार्गों का कायाकल्प होगा। जर्जर मार्गों को चकमाने के साथ ही उसे सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगाया जाएगा। राजघाटों का विस्तार होगा।

इन कार्यों पर करीब दस करोड़ बजट व्यय किया जाएगा। सोमवार को अनुपूरक बजट में इस पर मुहर लगी। होली से पहले हर वर्ष सीतापुर में चौरासी कोसी परिक्रमा निकलती है।
विज्ञापन


परिक्रमा मार्ग की स्थिति बेहद खराब हैं। मार्ग के 11 पड़ावों पर रैन बसेरा व प्रसाधन बनाए जाएंगे। नैमिष तीर्थ क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के साथ आदि गंगा गोमती के राजघाट का विस्तार कराया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें